गुंडागर्दी : सरेराह युवक को लाठियों से पीटा, गाड़ी को मारी टक्करें
बीकानेर। बीकानेर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और पुलिस का भय समाप्त होता जा रहा है। इसी बात का उदाहरण जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में देखने को आया है। यहां केफियो के सामने तीन बोलेरो गाडिय़ों में भरकर आए बदमाशों ने एक बोलेरो को जमकर टक्करें मारी और एक युवक को लाठियों से बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुसार मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। दोनों पक्ष ग्रामीण इलाके के थे। अभी तक की तहकीकात में पता चला है कि केसरदेसर जाटान निवासी विकास नामक युवक को पीटा गया। कॉलोनी के लोगों के अनुसार बदमाश पहले से ही युवक का पीछा कर रहे थे। जब युवक की गाड़ी कॉलोनी में पहुंची, तब दोनों बोलेरो ने उसे घेर लिया। फिर ४-५ बदमाश उतरे और सरियों से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश युवक की गाड़ी को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। आरोपी भी ग्रामीण इलाके के बताए जा रहे हैं।
अपराध का गढ़ बनता बीकानेर- सियाग
जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बीकानेर जिले में बढ़ते निरंकुश अपराधों के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर जिला जो कभी अपनी सांस्कृतिक विरासत और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध रहा, आज अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। अपराध के बढ़ते मामलों के कारण चिंताओं का केंद्र बनता जा रहा है। चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार, हथियार व नशा तस्करी जैसे अपराधों में निरंतर वृद्धि से सम्पूर्ण जिला कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से जूझ रहा है। समय रहते सरकार और प्रशासन ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए तो जिला कांग्रेस कमेटी सम्पूर्ण जिले में आंदोलन करेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन