रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, 17 हुक्के जब्त
बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। यहां चल रहे रहे जलसा नाम के रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से हुक्काबार चलाया जा रहा था। एसपी योगेश यादव के निर्देश व एएसपी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सदर शालिनी बजाज मय पुलिस टीम ने जलसा में रेड की। मौके से 17 हुक्के व 120 नग मादक पेय पदार्थ मिले। पुलिस ने मौके से हुक्काबार के मैनेजर श्रवण जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा हुक्के व मादक पेय जब्त कर लिए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक एक हुक्का करीब 8-10 हजार रूपए में आता है। ऐसे में जलसा को करीब डेढ़ लाख रूपए से अधिक का फटका लगा है। पुलिस ने जलसा के मालिक राहुल सिंधी व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि एएसपी अमित कुमार लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक्शन ले रहे हैं। जलसा पर कार्रवाई करने वाली टीम में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एएसआई ओमप्रकाश सीगड़, हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी, हरफूल, भंवरलाल आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए