मतदान दिवस को होगा सवैतनिक अवकाश
बीकानेर। जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रम, कारोबार या व्यवसाय में कार्यरत कामगारों को 25 नवंबर को मतदान दिवस के अवसर पर सवैतनिक अवकाश देना होगा।संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अतिरिक्त श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार श्रमिकों के मतदान के अधिकार का स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यदि कोई नियोजक इन प्रावधानों की अवहेलना करते हुए मतदान के दिन कर्मचारी को मताधिकार का उपयोग करने के लिए अवकाश नहीं देता है, तो इसके लिए दंडात्मक कार्यवाही के लिए संबंधित रिटर्निंग आधिकारिक को तथ्यात्मक विवरण देते हुए अवगत कराया जा सकेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन