ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
बीकानेर। लूणकरनसर के पास रेल की चपेट में आने से एक अस्सी वर्ष के वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे पीपेरा का किशनराम नायक (80) रेलवे ट्रेक पर चल रहा था। एक ट्रेन ने उसे टक्कर मारी और मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेक पर चलते हुए उसे रेल की आवाज सुनाई नहीं दी या फिर ये सुसाइड केस है? इस बारे में पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रही है।

वृद्ध की ट्रेन से कटते ही मौत हो गई। उसका शव अब लूणकरनसर के अस्पताल में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस बारे मे पुलिस ने रेलवे पुलिस को सूचना कर दी है। रेलवे पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी। लूणकरनसर और श्रीडूंगरगढ़ के साथ बीकानेर शहर में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है। पिछले दिनों ही एक युवक का शव रेलवे की पटरियों पर मिला था। उसका शव कई हिस्सों में कटकर अलग-अलग हो गया। जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समेटकर एक पोटली में डाला था
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन