हिंदू नववर्ष हमारा स्वाभिमान ‘शक्ति दर्शन यात्रा’ का आगाज 28 फरवरी से
21 विधानसभा क्षेत्रों व 250 ग्राम पंचायतों से निकलेगी
बीकानेर। कर्मवान फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली हिंदू नववर्ष हमारा स्वाभिमान ‘शक्ति दर्शन यात्राÓ बीकानेर सहित 7 जिलों और 21 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। 28 फरवरी को बीकानेर शहर के दम्माणी चौक में सुबह 11:30 बजे छोटा गोपालजी मंदिर से शुरू होकर 5 मार्च तक राज्य के सात जिलों से होती हुई 2१ विधानसभा व लगभग 2५0 ग्राम पंचायतों से होकर निकलेगी। जिसमें सभी स्थानों पर हिन्दू नववर्ष के पत्रक व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों में यह जागृति लाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही कहा कि जिस तरह हम अपने परिवार के सभी नित्यकर्म तिथि से मनाते हैं इसलिए हमें हिन्दू नववर्ष भी तिथि के हिसाब से मनाना चाहिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि जिस स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा उस जगह सामूहिक हनुमान चालीसा व भक्ति संध्या का कार्यक्रम होगा।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस प्रकार हम 31 दिसंबर मनाते हैं उसी तरह से हमें हमारा हिन्दू नववर्ष भी मनाना चाहिए। संस्था के जसराज सिंवर ने बताया कि इस यात्रा का समापन बीकानेर के नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में होगा। यह यात्रा बीकानेर से शुरू होगी। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय सिंह खींवसर और अभिमन्यु सिंह राजवी यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बीकानेर से रवाना होकर यह यात्रा फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, बालोतरा, जोधपुर जिले की 21 विधानसभा में लगभग 250 ग्राम पंचायतों में जन जागृति का कार्यक्रम रहेगा। यह यात्रा 1350 से 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। प्रेस वार्ता में वेद व्यास, जसराज सिंवर, संतोष पुरोहित, वरुण आचार्य, भवानी पाईवाल, विक्रम सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह भाटी, भव्यदत्त भाटी, भैरू तंवर, चंद्रशेखर मॉयल, हिमांशु गुप्ता, नवनीत व्यास उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन