शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का 4 मैचों के साथ हुआ आगाज
बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकिशनगोपालजी शर्मा (गुट्टड़ महाराज) की स्मृति में शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का केएमआर ग्राउंड में शुभारम्भ शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, भाजपा नेता राजेश भोजक, शंकर सेवग एवं बलदेव शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन से जुड़े जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि पहला मैच शाकद्वीपीय इलेवन व हवेली इलेवन के बीच हुआ जिसमें हवेली इलेवन ने 29 रन से मैच जीता तथा मैन ऑफ़ दी मैच अनन्य शर्मा रहे। दूसरा मैच मैनचेस्टर व मस्ताना फ्रेंड्स के साथ हुआ जिसमें मैनचेस्टर ने 26 रन से जीत दर्ज की और मैन ऑफ़ दी मैच विशाल सेवग रहे। आयोजन से जुड़े मनमोहन शर्मा ने बताया कि तीसरा मैच जय शंकर क्रिकेट व झुकेगा नहीं टीम के साथ हुआ जिसमें 55 रन से जयशंकर क्रिकेट टीम ने मैच जीता और मैन ऑफ़ दी मैच प्रियांशु शर्मा रहे। चौथा मैच सूर्या क्लब व इंजर्ड टाइगर्स के बीच हुआ जिसमें इंजर्ड टाइगर्स ने 6 विकेट से मैच जीता और मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ़ दी मैच दिलीप कुमार रहे। शुभारम्भ समारोह में अतिथियों का राजा सेवग व महेन्द्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन