हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट शहीद
नई दिल्ली. भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस घटना में दोनों पायलट शहीद हो गए है. गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया, ‘अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी उड़ा रहे आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी.

बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.Ó पिछले साल अक्टूबर में भी अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे, जिन्हें तुरंत सेना के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान एक पायलट की मौत हो गई. हादसे के पीछे के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया था.
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए