बंधक बनाया और लूटे 75 लाख रुपए
जयपुर। जयपुर में हथियारबंद बदमाशों ने बिजनेसमैन के बेटे को फ्लैट में बंधक बनाकर 75 लाख रुपए लूट लिए। करीब 10 मिनट में रुपयों से भरा बैग कार में डालकर बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर विधायकपुरी थाना पुलिस ने शहर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- गोपालबाड़ी विधायकपुरी में गोपाल टावर अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर शराब और प्रॉपर्टी कारोबारी संतोष पूनिया का फ्लैट है। मंगलवार शाम को व्यापारी के फ्लैट पर उनका 12वीं क्लास में पढऩे वाला बेटा ही मौजूद था। शाम करीब 5 बजे लूट के मकसद से तीन बदमाश फ्लैट पर पहुंचे और बेल बजाई। इस पर बिजनेसमैन के बेटे ने गेट खोला। गेट खुलते ही तीनों बदमाश हथियार दिखाकर अंदर घुस गए और गोली मारने की धमकी देकर रुपयों के बारे में पूछा। बदमाशों ने बिजनेसमैन के बेटे को बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाशों ने अलमारी और तिजोरी में रखे 75 लाख रुपए एक बैग में रख लिए। बदमाशों ने बालकनी से बैग को नीचे फेंक दिया और सीढिय़ों से दौड़कर नीचे उतर गए। कुछ दूरी पर खड़ी अल्टो कार में तीनों बदमाश रुपयों से भरा बैग डालकर फरार हो गए। पीडि़त शराब कारोबारी के बेटे ने पुलिस कंट्रोल रूम में लूट की सूचना दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कार अपार्टमेंट के बाहर ही खड़ी कर रखी थी। बदमाश करीब 10 मिनट में पूरी वारदात कर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूट करने के तरीके और टाइमिंग को लेकर मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को वारदात में नजदीकी रिश्तेदार के शामिल होने का शक है। पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के बारे में उनको भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं लगी। चीखने या शोर-शराबे की आवाज नहीं सुनी। सीसीटीवी में टॉली बैग ले जाने वाला नजदीकी रिश्तेदार लग रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए