मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी
मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश जारी है। कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। मुंबई में मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे बहुत ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट की फ्लाइट्स औसतन 54 मिनट देर से उड़ रही हैं। लोकल ट्रेन भी 15 से 20 मिनट देर से चल रही हैं।
इधर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। हिमाचल में 3 दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रदेश की 400 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगहों से बहने और टूटने की वजह से बंद है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन