तपिश, आंधी और फिर बारिश
बीकानेर। प्रदेश में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को दिनभर तेज गर्मी के बाद जयपुर, बीकानेर, अलवर, चूरू और सीकर में शाम को मौसम का मिजाज बदला। आंधी के साथ कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। बीकानेर में भी रिमझिम हुई, सीकर में दोपहर करीब 2:30 बजे तापमान 44.5 डिग्री रहने के बाद शाम को अचानक काले घने बादल छा गए। मौसम विभाग ने गुरुवार से भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग के 14 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसका असर 11 अप्रैल को भी रहेगा। इसके बाद गर्मी फिर तेज होगी। बीकानेर की बात करें तो सुबह तेज गर्मी के बाद दोपहर को छाए बादलों से रिमझिम बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। बारिश के बाद चल रही ठंडी हवा के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आयी है. पिछले एक हफ्ते से लगातार तेज गर्मी के साथ हीट वेव चपेट में था. शहर के साथ ही आस-पास के गांवों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आंधी बारिश के असर से आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने तथा भीषण हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। 14-15 अप्रैल से पुन: तापमान में बढ़ोतरी होने तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक और नया हीटवेव का स्पेल शुरू होने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन