गर्मी रिटर्न : 40 डिग्री के साथ प्रदेश में बीकानेर सबसे गर्म
बीकानेर। एक सप्ताह बाद अक्टूबर माह शुरू होने को है लेकिन गर्मी निरन्तर जारी है। खास बात यह है कि इस बार मानसून की विदाई भी छह दिन बाद हुई है। पूरे पैकेज के साथ बरसे मानसून ने प्रदेश को लबालब तो कर दिया लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। हालांकि बीते एक सप्ताह से पहले तो तापमान कुछ गिरा जरूर था लेकिन अब लगातार सात दिनों से पारा चढ़ा हुआ है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश 27-29 सितंबर के दौरान होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 28 से 30 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के लगभग 22 शहरों में 35 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया वहीं बीकानेर में सबसे अधिक गर्मी यानि 40.3 डिग्री और जैसलमेर में 40.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अनुमानत: अगले सप्ताह से पारा कम होना शुरू होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन