स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, आठ नमूने लिए, 140 किलो दूषित चासनी व मिठाई करवाई नष्ट
बीकानेर। होली के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम शुद्ध आहार-मिलावट पर वार के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के नेतृत्व में नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। डॉ. साध ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कमला कॉलोनी स्थित प्रीति कोल्ड स्टोर पर निरीक्षण किया गया। यहां मैसर्स शिव मावा भंडार का मावा रखा था। इसके 2 नमूने तथा मेसर्स श्री बीकानेर भुजिया भंडार की निर्माण इकाई से मिठाई, तेल आदि के 6 नमूने लिए गए। मौके पर साफ सफाई रखने तथा भुजिया में फूड कलर नहीं मिलाने के सख्त निर्देश दिए गए। लगभग 140 किलो दूषित चाशनी एवं मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रवण वर्मा, भानुप्रताप सिंह तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन