स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल की त्योहारी सीजन पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 2 दिन में रिकॉर्ड 59 खाद्य नमूने किए संग्रहित
बीकानेर के नामी मिष्ठान भंडारों से लिए जा रहे नमूने
बीकानेर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीकानेर के नामी मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्रवाई की गई वही श्रीडूंगरगढ़ में भी खाद्य सुरक्षा दल सक्रिय रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा बीकानेर शहर में भीखाराम चांदमल, द्वारिका रेस्टोरेंट, मोहन मिष्ठान भंडार व सियाग दूध भंडार से रसगुल्ले, गुलाब जामुन, मावा, छेना मिठाई, मीठा मावा आदि के कुल 31 नमूने लिए गए।
कार्रवाई दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह तथा श्रवण कुमार वर्मा शामिल रहे। एक अन्य कार्रवाई में श्रीडूंगरगढ़ में एसडीएम दिव्या मित्तल के निर्देशानुसार मावा पट्टी, महामाया मिष्ठान भंडार, बीकानेर मिष्ठान भंडार, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से मावा तथा मिठाई के कुल 9 नमूने लिए गए। उपरोक्त कारवाई सुरेंद्र कुमार तथा राकेश कुमार गोदारा द्वारा की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण वर्मा ने बताया कि जिले में 2 दिन में रिकॉर्ड 59 खाद्य नमूने लिए गए हैं। गुरुवार को लूणकरणसर में एसडीएम दयानंद व प्रवर्तन निरीक्षक मनीष अवस्थी के साथ संयुक्त कारवाई में मैसर्स गगन मिल्क फूड, हनुमान डेयरी, सखी मिल्क प्रोड्यूसर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड, श्री श्याम मिष्ठान भंडार,मनोहर मिष्ठान भंडार, गणपति मिष्ठान भंडार, फटाफट मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण एवं नमुनीकरण के दौरान घी, मावा, छेना मिठाई, दूध, रसगुल्ले, चॉकलेट बर्फी, मावा मिठाई के कुल 19 नमूने लिए गए थे। मैसर्स सखी मिल्क प्रोड्यूसर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड पर दूध जांचने के केमिकल अवधिपार रखे थे जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया। नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है जिसके परिणाम अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन