स्वास्थ्य विभाग एक्शन में : 1500 किलो रसगुल्ला करवाए नष्ट… देखें वीडियो
बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा करणी औद्योगिक क्षेत्र में जांच निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। यहां एक निर्माण इकाई में पाए गए 100 पीपों में भरे सड़े हुए 1500 किलो रसगुल्लों को मौके पर नष्ट करवाने की कार्यवाही की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि मैसर्स कन्हैया फूड प्रोडक्ट्स की निर्माण इकाई में निरीक्षण के दौरान रसगुल्ले के जंग लगे हुए 100 पीपो में रसगुल्ले अवधि पार तथा बिना किसी लेबल के रखे हुए थे। देखने तथा सूंघने पर दुर्गंध आ रही थी।

उपरोक्त लगभग डेढ़ हजार किलो रसगुल्ले को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। यहां से घी का एक नमूना एफएसएस एक्ट के अंतर्गत लिया गया जिसे जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कारवाई में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन