स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही,170 किलो दूषित मिठाई करवाई नष्ट
बीकानेर। मिठाई नमकीन के लिए प्रसिद्ध बीकानेर में शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नोखा में विभिन्न मिठाई और नमकीन की दुकानों व फैक्ट्रियों पर निरीक्षण व नमूनीकरण का कार्य किया गया।

एक मिठाइयों की फैक्ट्री पर कार्यवाही कर 170 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट करवाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा के दल द्वारा विभिन्न संस्थानों से रसगुल्ला व पापड़ के 3 नमूने एकत्र कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। फैक्ट्री प्रबंधकों को शुद्ध एवं ताजा कच्चे माल का उपयोग करने व फैक्ट्री में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन