स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही : 90 किलो मिठाई-भुजिया करवाया नष्ट
बीकानेर। श्रीमान संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशों की पालना में शुक्रवार को खाजूवाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि खाजूवाला मुख्य बाजार में कार्यवाही के दौरान 50 किलो खराब मिठाई व 40 किलो भुजिया को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

विभिन्न संस्थानों से घी, तेल, मावा, मावा मिठाई, नमक के 8 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई में बीसीएमओ खाजूवाला डॉ मुकेश मीणा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन