दिवाली से पहले स्वास्थ्य विभाग का धमाका : फलौदी से बीकानेर आई मावे की गाड़ी को मुरलीधर व्यास कॉलोनी पर रोक कर 178 टीन मावा किया जब्त
बीकानेर। दीपावली के त्यौंहारी सीजन के मद्देनजर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार 6 से 19 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बीकानेर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए फलोदी से आए संदिग्ध 178 टीन मावा को पकड़कर नमूनीकरण शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तथा जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा करमीसर रोड, मुरलीधर कॉलोनी पर प्रात: 8 बजे फलोदी से आ रही एक पिक अप गाडी को रूकवाया गया। उक्त गाडी में 178 टिन पीपों में लगभग 3,382 किलोग्राम मावा भरा हुआ था।
पिकअप को जब्त कर जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक कार्यालय पटेल नगर ले जाया गया। वहां पर पिक अप के वाहन चालक द्वारा बताये अनुसार फर्म वाईज पीपों को अलग-अलग करवाया गया। मौके पर चार फर्म के खाद्य कारोबारियों के उपस्थित होने पर कुल 4 नमूने लिये गये। शेष फर्म के खाद्य कारोबारकर्ताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, परन्तु कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता ने इसे स्वीकार नहीं किया और ना ही सैंपल हेतु पहुंचे। इन शेष टिनों को कोल्ड स्टोर में एक दिन के लिये रखने हेतु निर्देशित किया गया है। संबंधित मावा फर्म्स को गुरुवार सायं 3 बजे तक के लिये नमूना देने बाबत पाबंद किया गया है। नियत समय पर उपस्थित नहीं होने पर मावे को जनहित में नष्ट कराने की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण वर्मा, भानुप्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन