हैडकांस्टेबल रोहिताश ने दिखाई हिम्मत, मंदिर में लगी आग से निकाले दो गैस सिलेण्डर, बड़ा हादसा टला
बीकानेर। शनिवार रात को खतुरिया कॉलोनी स्थित अयप्पा मंदिर में गैस रिसाव से आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि आग शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे जब पुजारी व अन्य लोग भोजन कर रहे थे उस समय गैस रिसाव होने से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर जाब्ता भी पहुंचा और इसी दौरान गश्त पर निकले जेएनवी हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी भी मौके पर पहुंचे।

रोहिताश ने बताया कि आग तेजी से बढ़ रही थी और जानकारी मिली की आग वाले स्थान पर दो सिलेण्डर भी पड़े हैं। हैड कांस्टेबल रोहिताश ने हिम्मत दिखाते हुए गीली बोरियों व फिर सरिये की कुंडी बनाकर सिलेंडर को बाहर की ओर खींच लिया और दोनों सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
रोहिताश भारी ने बताया कि समय रहते दोनों सिलेण्डर निकाल लिए गए अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस दौरान एएसआई राधेश्याम, अशोक, भंवरनाथ, सुभाष भी शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन