हरियाणा की हांसी-सांसी गैंग के 5 सदस्य बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर में पुलिस ने हरियाणा की कुख्यात हांसी-सांसी गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी बीकानेर शहर में किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से डकैती में काम आने वाले नकाब, रस्से, मिर्च पाउडर, हथौड़े और कट्टर जैसे उपकरण बरामद किए हैं। उधर, पुलिस थाना गंगाशहर की टीम ने भी एक युवक को दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि देर रात थाना सदर पुलिस की मुस्तैद गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम जब डूंगर कॉलेज के पास पहुंची, तो कुछ युवक संदिग्ध हालात में दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर पांचों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि वे हरियाणा की सांसी गैंग के सदस्य हैं, जो बीकानेर में डकैती की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार युवकों के पास से मिर्च पाउडर, नकाब, रस्से, दस्ताने, सरिए, हथौड़े, ताले तोडऩे के कट्टर सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। सीओ सदर अनुष्का कालिया, थानाधिकारी दिगपाल सिंह और एएसआई तनेराव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। उधर, पुलिस थाना गंगाशहर की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान एक युवक नीरज सक्सेना को पिस्टल और मैगजीन सहित गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।सीओ पार्थ शर्मा और थानाधिकारी रमेश सर्वटा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से शहर में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप है। बीकानेर पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़ी डकैती टल गई है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे कहां और कब वारदात की योजना बना रहे थे, और क्या उनके अन्य साथी भी इलाके में सक्रिय हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए