महादेव के अभिषेक से हुआ माली (सैनी) सामूहिक विवाह सम्मेलन का आगाज़, पांच जोड़ों का किया रजिस्ट्रेशन
बीकानेर। माली (सैनी) सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा शिव पार्वती मंदिर में भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक व प्रसादी का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे कि पिछले 16 सालों से निरंतर माली (सैनी) सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 12 नवंबर 2024 को माली सैनी सामूहिक विवाह कार्य्रकम का आयोजन किया जाएगा। आगामी सामुहिक विवाह के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान व माली समाज बीकानेर के वरिष्ठजनों द्वारा शिव पार्वती मंदिर में महादेवजी का अभिषेक किया गया।

अभिषेक पश्चात एक मीटिंग आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक बंधुओं ने आगामी 12 नवंबर 2024 को होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन पर विचार व्यक्त किये। संस्थान अध्य्क्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत के साथ ही 5 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं भामाशाहों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी सुनिचित करने का आश्वासन दिया तथा समस्त माली समाज से आह्वान किया कि इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेवें।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन