चौपाइयों से गूंजा तेरापंथ भवन, एक हजार भक्तों ने एक घंटे तक किए हनुमान चालीसा के पाठ
बीकानेर । मित्र मंडली योग ग्रुप व गंगाशहर के समस्त राम भक्तों द्वारा 24 दिसम्बर को हनुमान चालीसा पाठ का शुभारम्भ सामूहिक ओंकार ध्वनि के साथ किया गया। एक हजार भक्तों द्वारा एक घंटे तक किए गए हनुमान चालीसा के पाठ से तेरापंथ भवन गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता श्रीविमर्शानंदगिरिजी महाराज, साध्वी गोपिका भारती, साध्वी सुहासिनी भारती, विधायक जेठानन्द व्यास एवं मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित का मुख्य आतिथ्य रहा।

आयोजन से जुड़े योग गुरु धर्मचंद सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता और सनातन धर्म का प्रचार करना है। गोविन्द जयगुरुदेव ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात् नवनियुक्त विधायक जेठानन्द व्यास का अभिनन्दन किया गया। आयोजन से जुड़े बजरंग बोथरा ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी सराहनीय रही। इस दौरान 31 थालियों से आरती की गई। एक हजार भक्तों को प्रवेश कार्ड दिए गए थे ताकि सीमित संख्या में आयोजन हो और व्यवस्था सुचारू रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन