हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका होंगी खींवसर से आरएलपी उम्मीदवार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में उम्मीदवार की घोषणा कर दी। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी ने चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कारीलाल ननोमा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री सुशील कटारा का टिकट काटकर नए चेहरे पर भरोसा जताया है। सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। पांच दिन पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। अब भाजपा और कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने खींवसर को छोड़कर सात में से 6 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 25 अक्टूबर है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन