हवाले की डोर बीकानेर तक, करोड़ों का हो रहा लेनदेन, साठ लाख पचास हजार रुपए जब्त
डीएसटी व नयाशहर थाना पुलिस की कार्रवाई
बीकानेर। हवाला कारोबार की डोर अब बीकानेर तक पहुंच गई है। मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलोर, आसाम, नागपुर सहित देश के कई शहरों में हवाला कारोबार खूब चल रहा है। हवाले के इस कारोबार से बीकानेर भी अछूता नहीं है। हालांकि वर्षों से हो रहे इस कारोबार पर समय-समय पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है फिलहाल लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस ने और भी सख्ती अपना रखी है। गुरुवार को डीएसटी और नयाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्ति के पास से साठ लाख पचास हजार रुपए जब्त किए हैं।
दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है तथा पूछताछ जारी है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद््देनजर पुलिस की लगातार चैकिंग जारी है। इसी चैकिंग के तहत आज पंडित धर्मकांटे के पास मोटर साइकिल पर जा रहे रामजीवन शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा निवासी कोलासर और चंद्रप्रकाश शर्मा पुत्र ईश्वरचंद्र शर्मा निवासी रोड़ा, नोखा के पास से साठ लाख पचास हजार रुपए जब्त किए गए हैं।
इन दोनों व्यक्तियों से इन रुपयों के बारे में पूछताछ की गई तो ये संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जब्त किए गए ये रुपए हवाला के रुपए होने का शक पैदा कर रहे हैं। फिलहाल इन दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। आयकर विभाग के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन