हवाले में नकली नोट चलाने के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ से किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़। महाराष्ट्र से आये पुलिस बल को आज बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हवाला मामले में नकली नोट चलाने वाले आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। नागपुर पुलिस के मधु भोंसले ने बताया कि वारण्टी भरत पुत्र भंवरलाल सारस्वत निवासी ठुकरियासर को आज दबोचा गया है। आरोपी युवक काफी समय से फरार चल रहा था. जिस पर नागपुर में हवाला कारोबार में 29 लाख रुपयों के नकली नोट चलाने का आरोप है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कई बार दबिश दी गई थी। आखिरकार आज श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के सहयोग से आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ नागपुर सहित कई जगह पर मुकदमे दर्ज हैं। महाराष्ट्र पुलिस की 5 जनों की पुलिस टीम इस आरोपी को गिफ्तार करने आयी थी। आरोपी को अब नागपुर ले जाया जा रहा है न्यायालय के समक्ष पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन