अर्द्धवार्षिक परीक्षा का पाठ्यक्रम घोषित करने की मांग
बीकानेर। स्वयंसेवी शिक्षण संस्थान संघ राजस्थान बीकानेर के जिलाध्यक्ष राजेश रंगा एवं प्रदेश महामंत्री सोहनलाल जोशी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि कक्षा 9 से 12 तक का अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं कक्षा 9 एवं 11 का वार्षिक परीक्षा का पाठ्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाए। रंगा ने बताया कि इस सत्र से अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा राज्य स्तर पर ली जा रही है। जबकि पूर्व में यही परीक्षाएं जिला समान परीक्षा के आधार पर होती थी। इन परिस्थितियों में जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय समान परीक्षा का पाठ्यक्रम अलग हो सकता है। यदि समय पर पाठ्यक्रम निर्धारित हो जाता है तो यह छात्रहित में श्रेष्ठ रहेगा और छात्र अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी सही प्रकार से कर पाएंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन