आधा किलो अफीम बरामद, दो गिरफ्तार
बीकानेर। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर डीएसटी टीम ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ मिलकर उदासर में पिछले कुछ दिनों से नजर रखी थी। दोनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो व्यक्तियों मंगल सिंह और रामनिवास गिरी को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपी बंगला नगर क्षेत्र में मस्जिद के पास रहते हैं। उनके पास से 580 ग्राम अफीम बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत एक लाख से ज्यादा है। पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदासर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। इसके आधार पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन