हल्दीराम मूलचंद कॉर्डियोलॉजी सेंटर सोसायटी को सौंपने का विरोध
लोजपा राष्ट्रीय सचिव ने सीएम और चिकित्सा मंत्री को भेजा ज्ञापन
बीकानेर। एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा पीबीएम हॉस्पिटल के हल्दीराम मूलचंद गर्वमेंट कार्डियो वस्कुलर साइंस एण्ड रिसर्च सेंटर प्राइवेट सोसायटी को सौंपने का विरोध जताया है। लोजपा राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने सीएम अशोक गहलोत एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल द्वारा अभी हाल ही पीबीएम हॉस्पिटल के हल्दीराम मूलचंद गर्वमेंट कार्डियो वस्कुलर साइंस एण्ड रिसर्च सेंटर को सोसायटी को सौंपने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। इससे एक प्रकार से यह सेंटर ऑटोनोमस (स्वायत्त) हो जाएगा और आय तथा नियुक्ति संबंधी अधिकार भी सोसाइटी के हाथों में आ जाएगा और इसके संचालन में शासन प्रशासन और पीबीएम हॉस्पिटल प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं रहेगी और सेंटर पर पूरी तरह सोसायटी और उसके प्रतिनिधियों का दबदबा कायम हो जायेगा, जो कि जनहित में नहीं है।

बीकानेर के लोगों में इसे लेकर आक्रोश है। जन विरोध के बावजूद हल्दीराम मूलचंद गर्वमेंट कार्डियो वस्कुलर साइंस एण्ड रिसर्च सेंटर को अगर सोसायटी को सौंपा गया तो लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से इसके विरोध में बीकानेर संभागभर में धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन