गेस सिलेंडर के धमाको से लगी टैंट गोदाम में लगी आग, 12 दमकलों ने किया कंट्रोल
जयपुर के कानोता इलाके में देर रात टैंट गोदाम में आग लग गई। घटना जामडोली के पास की है। आग से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस और दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया गया। रात 1 बजे लगी आग पर सुबह करीब 7 बजे काबू पाया गया।
इस दौरान 12 से ज्यादा दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। इस दौरान गोदाम में रखे दो सिलेंडर भी फट गए। स्थानीय निवासी विकास मीणा ने बताया- रात करीब 1 बजे कॉलोनी में स्थित टैंक गोदाम में आग लगी। जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती। उससे पहले गोदाम में रखे गैंस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए। सिलेंडर फटने की जानकारी दमकल को दी गई।

इसके बाद उन्हें भी आग को कंट्रोल करने में समय लगा। क्योंकि किसी को पता नहीं था कि गोदाम में और कितने सिलेंडर पड़े हैं। टैंक गोदाम के कर्मचारी के मौके पर आने पर पता चला की गोदाम में केवल दो ही सिलेंडर हैं। इसके बाद दमकल ने आग पर कंट्रोल करना शुरू किया। जानकारी के अनुसार आग से गोदाम में रखा हुआ पूरा सामान जल कर राख हो गया। आग से लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई हैं.
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए