गुरु पूर्णिमा से पहले गुरुजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) जिला इकाई बीकानेर की आवश्यक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले एवं प्रांतीय पदाधिकारी सहित तहसील अध्यक्ष, मंत्रियों ने भाग लिया। अध्यक्ष पारीक ने बताया कि उक्त बैठक में संगठन द्वारा गत वर्ष में किये गए कर्मचारियों के एवम शिक्षकों के हित में आंदोलन एवं अन्य कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने कहा कि गत माह प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की जयपुर में हुई मीटिंग के अनुसार इस वर्ष संगठन शिक्षको एवं कर्मचारियों के हितों के लिए दृढ़ता से संघर्ष करेगा। 27 जुलाई को संगठन के एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक को सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य, जिला मंत्री गोविंद भार्गव, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री गुलाब नाथ योगी, गुरुप्रसाद भार्गव, अशोक तंवर, टीमकू देवी, नीलम पारीक, अजय भाटी, रामचंद्र चौधरी, गौरीशंकर शर्मा, रमेश स्वामी व संतोष भार्गव ने सम्बोधित किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए