गुजरात हादसे के बाद जयपुर में 6 गेम जोन सीज
जयपुर। गुजरात के राजकोट में गेम जोन में 28 लोगों की मौत के बाद जयपुर में भी प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। रविवार को छुट्टी के दिन नगर निगम ग्रेटर ने जयपुर में चल रहे गेम जोन का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर 6 अलग-अलग गेम जोन को सीज कर दिया गया। सीज किए गए सभी 6 गेम जोन झोटवाड़ा के ट्राइटन मॉल में चल रहे थे। नगर निगम ग्रेटर के चीफ फायर ऑफिसर गौतम लाल ने बताया- आज शहर के अलग-अलग 8 गेम जोन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान झोटवाड़ा स्थित ट्राइटन मॉल में अलग-अलग छह गेम जोन (हॉरर हाउस, भूत बंगला, हंसी का फवारा, नया अजूबा, कांच का महल, डार्क वल्र्ड) में भारी अनियमितताएं पाई गई।
उन्होंने बताया- इनमें प्लास्टिक, कागज और थर्माकोल के साथ लकड़ी का भारी मात्रा में इस्तेमाल भारी किया गया था। आग बुझाने के लिए भी पर्याप्त संसाधन नहीं थे। इसके बाद हमारी टीम ने इन सभी को सीज कर दिया है।

गौतम लाल ने बताया- इसके साथ 200 फीट बाईपास पर स्थित पूनो और टोंक रोड स्थित हॉपअप पर भी हमारी टीम निरीक्षण करने पहुंची थी। यहां व्यवस्था सही पाई गई है। ऐसे में अब हमारी टीम सोमवार को भी अलग-अलग जगह निरीक्षण करेगी। किसी भी तरह की अनियमित और लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सके। नगर निगम ग्रेटर की फायर शाखा उपयुक्त सरिता मील ने बताया- गुजरात में हुए हादसे के बाद आज हमारी टीम ने शहर में चल रहे गेम जोन का निरीक्षण किया। जो गेम जोन सीज किए गए, इनमें लकड़ी और ज्वलनशील पदार्थ का भारी मात्रा में उपयोग किया गया है। जो फायर फाइटिंग सिस्टम लग रहा है। वह भी सही काम नहीं कर रहा। इनके पास फायर एनओसी भी नहीं थी। इसके बाद आज हमारी टीम ने अलग-अलग 6 गेम जोन को सीज कर दिया है।

नगर निगम फायर शाखा के अध्यक्ष पारस जैन ने बताया- शुरुआती तौर पर आज हम झोटवाड़ा के ट्राइटन मॉल में आए थे। जहां भारी गड़बड़ी सामने आई है। इन लोगों के आग लगने के बाद उसे बुझाने के लिए पर्याप्त उपकरण तक नहीं थे। ऐसे में हमारी टीम ने सभी गलत तरीके से संचालित गेम जोन को सीज कर दिया है। पारस जैन ने कहा- हमारी यह कार्यवाही यही नहीं रूकेगी। अब हमारी शहर के गेम जोन के साथ शहर में चल रहे शॉपिंग मॉल, थिएटर और हाई राइज बिल्डिंग का भी निरीक्षण करेंगे। ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन