पीएम मोदी की पहल है जीएसटी बचत उत्सव, आमजन को सीधे राहत देने का उद्देश्य : पवन महनोत
बीकानेर। नवरात्रि पर जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत करके पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाकई भारतीय बाजार को ऊंचाइयां प्रदान कर दी है। बाजार की ऊंचाइयों के साथ ही आमजन को जीएसटी दरें घटाकर राहतभरी सौगात प्रदान की है। बीकानेर जिला देहात जीएसटी सहसंयोजक पवन महनोत ने बताया कि नए जीएसटी सुधारों से रोजमर्रा की ज़रूरी चीज़ें, दवाइयाँ, बीमा, डेयरी उत्पाद, कृषि उपकरण और शिक्षा सामग्री सस्ती हो गई हैं। दोपहिया व छोटी कारों पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गया। अब नई दरें 5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 40 प्रतिशत लागू होंगी। पवन महनोत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित वह पहल है, जो जीएसटी 2.0 यानी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स के लागू होने के साथ शुरू हुई है।
इसका उद्देश्य लोगों को सीधे राहत देना और रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों को सस्ता बनाना है। महनोत ने बताया कि सुधारों का उद्देश्य टैक्स अनुपालन को आसान बनाना, खपत को बढ़ावा देना और देश की आर्थिक वृद्धि को नई गति देना है। भारत में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की दरें अर्थव्यवस्था के हर वर्ग के लिए बेहद अहम हैं। हर बार जब जीएसटी काउंसिल की बैठक होती है, तो देश के उद्योग जगत से लेकर आम उपभोक्ता तक इसकी नई दरों का इंतज़ार करते हैं। 22 सितम्बर से लागू हुई जीएसटी की इन नई दरों ने दिवाली मार्केट के साथ-साथ शेयर बाजार, गोल्ड-सिल्वर सहित अनेक क्षेत्रों को जबरदस्त उत्साह मिला है।
नई जीएसटी दरें क्या हैं?
युवा व्यवसायी पवन महनोत ने बताया कि नई जीएसटी दरों (2025) के अनुसार अब टैक्स स्लैब केवल तीन हैं। 5 प्रतिशत की दर दैनिक ज़रूरी सामान और प्राथमिक सेक्टर के लिए है, 18 प्रतिशत अधिकांश वस्तुएँ और सेवाओं पर लागू होगी, जबकि 40 प्रतिशत केवल सुपर लग्जऱी और सिन् गुड्स पर लगेगी। इसके साथ ही दवाइयाँ, बीमा, डेयरी उत्पाद, शिक्षा सामग्री और कृषि उपकरणों पर विशेष राहत दी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन