बीकानेर के 75 जनों का समूह ऋषिकेश में पितरों का कर रहे तर्पण
बीकानेर। बीकानेर से लगभग 75 लोगों का समुह पं. नथमल पुरोहित के सान्निध्य में ऋषिकेष के गंगा तट पर विगत 13 दिनों से पितृ तर्पण का आयोजन कर रहे हैं। समूह के संतोष शर्मा ने बताया कि मंगलवार को द्वादशी के दिन विशेष आयोजन हुए जिसमें सर्वप्रथम हिमाद्री संकल्प हुआ जिसमे दो घंटे तक गंगा में खड़े रह कर भूत शुद्धि हेतु समस्त औषधियों से 21 तरह के स्नान कराये गये व अंत में पंच गव्य से आंतरिक शुद्धि करवाई गई। तत्पश्चात देव, ऋषि व पितृ तर्पण कराया गया। दिवंगत सभी पूर्वजों का तिल, जऊ, चावल व पुष्प से तर्पण किया गया। उसके बाद भगवान शिव का रूद्राभिषेक से किया गया। साथ ही पित्तरों की शान्ति के लिये हवन किया गया। संतोष शर्मा ने बताया कि अमावस्या तक ये तर्पण का कार्यक्रम चलता रहेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन