परचून की दुकान व कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण, 230 किलो सामग्री करवाई नष्ट…देखें वीडियो
बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत बीकानेर में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। रानी बाजार क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों से 230 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री को नष्ट करवाते हुए कुल 12 खाद्य नमूने एकत्र कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल में शामिल एफएसओ भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा द्वारा रानी बाजार क्षेत्र में विभिन्न परचून की दुकान व कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान एक संस्थान के कोल्ड रूम में उन्हें सोया सॉस, टमाटर सॉस, टमाटर प्यूरी, मशरूम आदि मिलाकर कुल 230 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री मिली जिसे जनहित में तत्काल नष्ट करवाया गया। दल द्वारा विभिन्न खाद्यों के 12 नमूने एकत्र कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
डॉ अबरार ने बताया कि एफएसएसएआई के नियम अनुसार अवधि पार हुई खाद्य सामग्री विक्रय ही नहीं स्टोर में रखना भी प्रतिबंधित है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन