राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगे बीकानेर
बीकानेर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे सोमवार रात 8:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से रात्रि 8:55 बजे रवाना होकर रात्रि 9:10 बजे जस्सूसर गेट के अंदर स्थित श्री नरसिंह जसवंत मोहता भवन पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।राज्यपाल रात्रि 9:40 बजे यहां से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री बागडे मंगलवार प्रात: 11: 05 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थित संत मीराबाई ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा यहां प्रात: 11:30 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 3 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे। दोपहर 3:45 बजे यहां से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4 बजे वायु मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन