राज्यपाल हरिभाऊ व राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर मंगलवार को बीकानेर में, एसपी-कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
बीकानेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को सायं 4:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 4:35 बजे रवींद्र रंगमंच के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल सायं 4:55 बजे रवींद्र रंगमंच पहुंचेंगे तथा यहां राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल यहां से सायं 6:20 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से सायं 6:45 बजे हवाई मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बीकानेर प्रवास के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, नगर विकास न्यास सचिव अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष सर्किट हाउस में करेंगी जनसुनवाई
बीकानेर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, आयोग सदस्य ममता कुमारी, डॉ. अर्चना मजूमदार तथा सदस्य सचिव मीनाक्षी नेगी मंगलवार को बीकानेर में रहेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर सहित सदस्य मंगलवार को 75वें संविधान दिवस के अवसर पर रवींद्र रंगमंच पर राष्ट्रीय महिला आयोग और नगर निगम द्वारा सायं 5 बजे आयोजित हम भारत की महिलाएं विषयक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। अध्यक्ष रहाटकर दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार के तहत जनसुनवाई करेंगी। इससे जुड़ी तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन