सरकारी वैन से हो रही थी नशे की तस्करी, 730 किलोग्राम डोडा-पोस्त जब्त
बाड़मेर। भारत सरकार लिखी कैश वैन (कैश मैनेजमेंट सर्विस) से डोडा-पोस्त की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने आधी रात में छापेमारी की तो इसका खुलासा हुआ। वैन से 80 लाख रुपए (730 किलोग्राम डोडा-पोस्त) की नशे की खेप पकड़ी गई है। वैन से 12 बोर की राइफल, 7 जिंदा कारतूस के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की यूनिफॉर्म मिली है। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। इंटरनेशनल बॉर्डर इलाके के बाड़मेर स्थित गुड़ामालानी इलाके में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि नशे की तस्करी के लिए बदमाश नए-नए प्रयोग कर रहे हैं।
22 मार्च की रात को जानकारी यह भी मिली थी कि सुनील, सुरेंद्र और नरेश नाम के लड़के बड़ी खेप ले जाने वाले हैं। इसके लिए आरोपी कैश वैन का उपयोग कर रहे हैं। बिना समय गंवाए गुड़ामालानी पुलिस आधी रात में लूणवा जागीर ग्राम पंचायत के भोलानगर गांव पहुंची। गांव के खेत में एक कमरा बना हुआ था। यह कमरा नरेश पुत्र जबराराम का था। इसी में वैन को छुपाकर रखा गया था। वहां वैन देखकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस की कार्रवाई से पहले सभी आरोपी वहां से निकल चुके थे।
गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया- इस तरह के कैश वैन में सुरक्षा के पूरे इंतजाम होते हैं। जाली लगी होती है। हर गतिविधि को कैप्चर करने के लिए सीसीटीवी भी इंस्टॉल करवाया जाता है। इस वैन में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। वैन में 738 किलो डोडा-पोस्त भरा था। इसमें से राइफल और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इस तरह की राइफल-कारतूस वैन के साथ चलने वाले सिक्योरिटी गार्ड के पास होती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए