दिनों दिन बढ़ रही गोल्ड की तस्करी, एयरपोर्ट पर करोड़ों का सोना जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
मुम्बई। मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4 अभियानों के दौरान हवाई अड्डे के 3 निजी कर्मियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 8.47 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये जब्तियां 13 से 15 मार्च के बीच की गईं। कुछ आरोपियों ने अपने कपड़ों और अंत:वस्त्रों में यह सोना छिपाया हुआ था। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने अभियान का ब्योरा देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी कर्मचारी को रोका गया और उसकी पैंट की जेबों में 6 अंडाकार के कैप्सूल पाए गए। इन कैप्सूल में मोम के रूप में 24 कैरेट के सोने का 2.8 किलोग्राम चूर्ण था और इसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपए आंकी गई।
अधिकारी ने बताया कि बरामदगी के बाद व्यक्ति को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार दूसरी जब्ती उस समय हुई जब अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में कार्यरत एक अन्य निजी कर्मचारी को रोका गया। अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने मोम के रूप में 2.9 किलोग्राम शुद्ध सोने का चूर्ण पाया जिसकी कीमत 2.36 करोड़ रुपए है। यह सोना 7 अंडाकार कैप्सूल में रखा हुआ था और व्यक्ति के अंत:वस्त्रों में छिपाया गया था। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तीसरे अभियान के दौरान हवाई अड्डे पर एक अन्य निजी कर्मचारी को पकड़ा गया और उसके अंत:वस्त्रों में मोम के रूप में छिपाकर रखे गए 24 कैरेट सोने के 1.6 किलोग्राम चूर्ण से भरे 2 पैकेट बरामद किए गए जिनकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए है। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद कर्मचारी और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए