बस की डिग्गी में मिले सवा करोड़ के सोना-चांदी व दस लाख रूपये
निजी बस से सवा करोड़ का सोना-चांदी जब्त किया गया। वहीं 10 लाख रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। रुपयों के बारे में युवक से कोई जवाब नहीं मिल पाया। पाली के गुड़ा एंदला पुलिस और डीएसटी टीम ने शनिवार रात को गुजरात से आ रही मिलन ट्रेवल्स की बस को पणिहारी के पास रूकवाया था। बस की तलाशी के दौरान एक सवारी रेवन्तराम (48) पुत्र हेमाराम जाट के बैग में 10 लाख रुपए मिले। वह बीकानेर जिले के सुजानगढ़ रोड नोखा के रहने वाले है। रुपयों के बारे में वह कोई जवाब नहीं दे सका। टीम ने रुपयों को जब्त कर सवारी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। टीम को तलाशी के दौरान बस की डिग्गी में भी 186 किलो चांदी और 18.5 ग्राम सोना मिला। डिग्गी में रखने वाला व्यक्ति सामने नहीं आया। इस पर सोना-चांदी भी जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 34 लाख 1०,600 रुपए बताई जा रही है। पुलिस मालिक की तलाश में जुटी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन