गोगामेड़ी मर्डर प्रकरण में बड़ा अपडेट
हत्या के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन
जयपुर में मांगों को लेकर पुलिस प्रशासन और सुखदेव सिंह के परिजनों तथा समाज के लोगों के बीच कई दौर की वार्ता हुई। इसके बाद सहमति पत्र सामने आने के बाद विरोधाभास शुरू हो गया। गोगामेड़ी की पत्नी धरनास्थल पर पहुंची और गोगामेड़ी के छोटे भाई ने किसी भी प्रकार की सहमति से इनकार कर दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन ने एसआईटी गठित की है तथा अपराधियों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम भी घोषित कर दिया गया है।
बीकानेर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को पूरे राजस्थान में प्रदर्शन किया गया। बीकानेर सहित अनेक जिले बंद रहे। बीकानेर में करणप्रतापसिंह सिसोदिया, भगवानसिंह मेड़तिया, दुर्गासिंह शेखावत, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जितेन्द्र रायसर सहित सर्व समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर 24 घंटे में आरोपियों को पकडऩे की चेतावनी दी। आपको बता दें फुटेज में गोगामेड़ी पर फायरिंग करते दिख रहे एक आरोपी का नाम रोहित राठौड़ है। रोहित के खिलाफ नाबालिग से रेप का केस दर्ज है] तीन साल पहले ही जमानत पर छूटा था। रोहित के मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वह हमेशा लग्जरी गाडिय़ों में घूमता था।

गोगामेड़ी पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी नितिन आर्मी में है, उसके पिता कृष्ण कुमार फौज से रिटायर्ड हैं। नितिन का बड़ा भाई अशोक कुमार भी आर्मी में है। वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। उसका गांव दोगड़ा जाट है। नितिन करीब 5 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। अलवर में 19 जाट बटालियन में उसकी पोस्टिंग थी। एक साल पहले ही बहरोड़ में उसकी पोस्टिंग हुई थी। वह 8 नवंबर को दो दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था।
गांव में एक दिन ही रुका था। अगले दिन 9 नवंबर को वह गाड़ी की सर्विस कराने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह न तो घर लौटा, न ही परिवार के सदस्यों से फोन पर कोई बात हुई। 10 नवंबर को महेंद्रगढ़ में ही नितिन ने कुलदीप राठी और दो अन्य बदमाशों के साथ मिलकर गोविंद शर्मा का अपहरण किया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन