गोगागेट सर्किल से स्टेशन रोड तक चला निगम का पंजा
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम ने गुरुवार को शहर के सबसे व्यस्ततम स्टेशन रोड पर अतिक्रमण तोडऩे की कार्रवाई की है। एक अदालती आदेश के बाद अतिक्रमण तोडऩे के लिए पहुंचे निगम के दस्ते ने दुकानों के आगे बनी चौकियां व सीढिय़ों को जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया। ये कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है, जिसमें स्टेशन से गोगागेट सर्किल तक सभी अतिक्रमण हटेंगे। बीकानेर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। शहर के कई हिस्सों में निगम ने अतिक्रमण हटाए हैं।
स्टेशन रोड से गोगागेट सर्किल तक अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया। इस कार्रवाई में निगम का पीला पंजा जमकर चला और सड़क के दोनों ओर बने अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सड़क को चौड़ा करने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में कई अस्थायी और पक्के निर्माणों को हटाया गया। नगर निगम के सीआई प्रदीप सिंह चारण स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते नजर आए। अधिकारियों ने साफ किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। इसके बाद रानी बाजार चौराहे पर भी कार्रवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन