धूमधाम से निकली भगवान श्रीजगन्नाथजी की रथयात्रा
बीकानेर। अणचाबाई अस्पताल के सामने निज मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथजी की रथयात्रा निकाली गई। निज मंदिर से कोटगेट केईएम रोड चौतीना कुआ होते हुए रतनबिहारी पार्क में रसिक शिरोमणि मंदिर पहुंची। भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखाणी ने बताया कि राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व समिति के संरक्षक शिवरतन अग्रवाल के सान्निध्य में रथयात्रा निकाली गई।

इस दौरान आईजी ओमप्रकाश पासवान, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, दिलीप पारीक, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, सुरेंद्र पटवा, रमेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, माली सैनी फाउंडेशन के अध्यक्ष बजरंग तंवर आदि शामिल हुए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन