देव दीपावली… लाखों दीयों से रोशन हुई काशी
वाराणसी। काशी में सोमवार को देव दीपावली पर लाखों दीये जलाए गए। शाम को जगह-जगह रंगोली बनाई गई। इसके बाद 80 घाटों और गंगा की रेती में दीये जलाए गए। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती हुई। लाइटिंग और 3डी लेजर शो से आसमान रंग-बिरंगा हो गया। इसे देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख लोग मौजूद हैं। इसके अलावा नमो घाट पर 70 देशों के राजदूत और 150 से ज्यादा विदेशी डेलीगेट्स भी हैं।

बाबा विश्वनाथ को 11 टन फूलों से सजाया गया। ये फूल मलेशिया, बेंगलुरु, कलकत्ता से आए। गंगा के घाटों पर 9 किमी, कुंड, तालाब के अलावा 100 से ज्यादा जगहों पर दीपक जलाए गए। कार्तिक पूर्णिमा पर 5 लाख लोगों ने गंगा के घाटों पर स्नान किया था। इसे मौके पर 1300 होटल, 500 से ज्यादा पेइंग गेस्ट, गेस्ट हाउस और लॉज, डॉरमेंट्री फुल हैं। इसमें 16 फाइव स्टार, 45 फोर स्टार, 605 थ्री स्टार, बाकी सामान्य होटल्स, पीजी, डॉरमेट्री और ङ्कढ्ढक्क गेस्ट हाउस बुक रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन