शराब पीने से मना करने पर दो गुटों में हुई मारपीट 9 जने घायल
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में शराब पीने के लिये मना करने की बात को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में 9 जने घायल हो गये है। इसमें से एक जने की हालत गंभीर है। मारपीट की इस घटना में एक वृद्व, तीन महिलाएं व एक बालिका भी शामिल है। जानकारी मिली है कि सुजानदेसर में चांदमल बाग के पास एक चौकी पर शराब पी रहे बिहार समाज के लोगों को जब स्थानीय लोगों ने मना किया तो शराब पी रहे एक युवक ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग जमा हो गये और जमकर लाठी सरियां से मारपीट की गई। इस मारपीट में 70 वर्षीय जवाहर लाल, 22 वर्षीय अमरीश, 20 वर्षीय संदीप, 16 वर्षीय रोशन, 22 वर्षीय अशुदान, 22 वर्षीय हनुमान, 25 वर्षीय मोनिका, 22 वर्षीय लक्ष्मी तथा ढाई वर्षीय तनवी घायल हुए है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मारपीट में अशुदान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन