ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घड़सीसर के पास पुलिया के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला है। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। हादसा शुक्रवार सुबह का है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को रेल पटरी से हटाकर किनारे रखवाया गया। शव आशीष नगर निवासी माणक चंद का है। जिसकी उम्र करीब पचास साल है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम होगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर गंगाशहर पुलिस जांच करेगी। शव को पीबीएम पहुंचाने में खादिमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयब, असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडगावत, ताहिर हुसैन, मो जुनैद, अब्दुल सतार ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन