ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। घड़सीसर क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। झारखंड निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपक कुमार शौच करने के लिए घड़सीसर ओवरब्रिज के पास गया था। रेलवे लाइन से आगे वो दूसरी तरफ शौच करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को बताया तो उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र 32 साल है। घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है, जिसके बाद बुधवार तक वो जिंदगी और मौत से लड़ता रहा लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन