ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। बीकानेर में मंगलवार की सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की है, जहां युवक रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। वहीं से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंगाशहर थाना क्षेत्र में उदयरामसर से आगे जो रेलवे ट्रैक है उसपर सुरजासर निवासी किशन ट्रेन के आगे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसने सुसाइड किया है या फिर दुर्घटनावश ये हादसा हुआ है? इस बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर गंगाशहर पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को उठाकर पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। किशन के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। उसकी जेब में मिले कुछ कागजात के आधार पर उसकी पड़ताल की गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन