मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक जने की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। जानकारी मिली है कि जिन्ना रोड पर बीकानेर से लालगढ़ की ओर आ रही मालगाड़ी की चपेट में एक युवक आ गया। इस हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग होकर पटरियों के किनारे गिर गया। सूचना पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव के दोनों हिस्सों को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान तो नहीं हो पाई है। लेकिन ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि मृतक तिलकनगर क्षेत्र का वांशिदा था। घटना के बाद रेलवे ट्रेक के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा था या युवक ने आत्महत्या की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन