महासचिव बने पाईवाल, सचिव की डोर पंचारिया के हाथ
बीकानेर। श्रीगौतमनारायण सेना 1008 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि नई कार्यकारिणी में महासचिव पद पर विजय पाईवाल व सचिव पद का दायित्व प्रहलाद पंचारिया को सौंपा गया है। संगठन सचिव हेतु श्रीप्रकाश उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश जोशी को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में उपाध्यक्ष- रघुवीर उपाध्याय, महेन्द्र जाजड़ा, जोगेन्द्र जोशी, पवन उपाध्याय को मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष धीरज पंचारिया ने बताया कि बैठक में आगामी आयोजनों पर चर्चा की गई तथा घर-घर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी मनोनयन की इस बैठक में मनोज जोशी, अमित पाणेचा, इंद्र कुमार, कपिल जोशी, नवरत्न उपाध्याय व इंद्र सांखी उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष माणक बच्छ ने आभार प्रकट किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन