गहलोत सरकार जीरो नंबर पाने की हकदार, जयपुर में पीएम मोदी ने दी गारंटी
जयपुर|साल के अंत में राजस्थान सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन पांचों राज्यों में राजस्थान ही एकमात्र राज्य है, जहां हर पांच साल में सत्ता बदल जाती है। ऐसे में भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से राजस्थान को छीन कर जोर का झटका देना चाहती है। ऐेसे में पार्टी ने राज्य में चुनाव की कमान खुद संभाल रखा है। पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर में पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की गहलोत सरकरा पर जमकर निशाना साधा और उस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। अपने भाषण की शुरूआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। युवाओं के पांच साल को गहलोत सरकार ने बर्बाद कर दिया है। राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा साफ संकेत है कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हम गहलोत सरकार के कार्यकाल को देखे तो वह जीरो नंबर पाने की हकदार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आज जब बहनों को संसद में आरक्षण मिला वो मेरी वजह से नहीं आप लोगों के एक वोट की वजह से संभव हो पाया है। आप अपने वोट के ताकत को पहचान चुकी है। इसलिए कांग्रेस डरी हुई है। मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में लोगों को संबोधित करते हुए क्करू मोदी ने कहा कि गरीब के पास स्वाभिमान होता है, गरीब मेहनत करना जानता है। मैं जिस घर से निकलकर आया है, मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है। मैं सेवा में जुटा हुआ हूं, मैं जो कहता हूं करके दिखाता हूं. इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है, मैं हवा में नहीं कह रहा हूं. बीते 9 साल का यही मेरा ट्रैक रिकॉर्ड है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए