गीतासार फाउंडेशन : शिक्षा में क्रांति का उद्देश्य : 24 अप्रेल को तीन किमी वॉकथॉन का आयोजन
शिक्षामंत्री दिलावर होंगे चीफ गेस्ट, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
बीकानेर। गीतासार फाउंडेशन की ओर से 24 अप्रेल 2025 को तीन किमी की वॉकथॉन का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से जुड़ी एडवोकेट एवं कंपनी सेक्रेट्री पूजा ओझा ने बताया कि यह वॉकथॉन उन लोगों के लिए है, जिनमें सीखने की तीव्र इच्छा है तथा किसी भी आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। इस वॉकथॉन का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाना है। वॉकथॉन संयोजक पूजा ओझा ने बताया कि वॉकथॉन में शिक्षामंत्री मदन दिलावर का मुख्य आतिथ्य रहेगा। यह वॉकथॉन रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड से शुरू होकर तुलसी सर्किल, भ्रमण पथ, पीबीएम हॉस्पिटल, मेजर पूर्णसिंह सर्किल से होते हुए वापस रेलवे ग्राउंड पहुंचेगी। शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम 250 प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण नि:शुल्क है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों का स्पोर्ट्स शूज पहनकर आना अनिवार्य है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन